HAPUR NEWS - वैक्सिन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वार्ड 35 में सभासद की निगरानी में हुआ टीकाकरण
वैक्सिन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वार्ड 35 में सभासद की निगरानी में हुआ टीकाकरण
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता सुनील कुमार
हापुड़ । कोरोना संक्रमण महामारी की तीसरी लहर के आने के अंदेशे के चलते देश भक्त देश की सरकार देश में शत-प्रतिशत देश में बनी कोरोनावायरस वैक्सीन का टीकाकरण कर जनता को सुरक्षित रखने दिशा में लगातार संघर्ष पर दिखाई दे रही है सरकार के इसी आदेश को लेकर जिला एवं स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन का टीकाकरण कराने की दिशा में 21 जून से संघर्षरत हो कार्य करता नजर आ रहा है।
सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के इसी प्रयास में सरकार द्वारा घर-घर टीकाकरण के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 की सभासद रेनू गर्ग पत्नी पंकज गर्ग द्वारा अपने वार्ड क्षेत्र के सात स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर आज क्षेत्र की जनता को वैक्सिंन टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान में सहयोग किया गया।
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जब मिनी लैंड कान्वेंट स्कूल में जाकर मौके की स्थिति को देखा तो यहां भारी संख्या में लोग बड़े उत्साह के साथ कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने में जूते दिखाई पड़े यहां सभासद पति द्वारा बताया गया कि करीब 3:00 बजे तक 100 से अधिक लोगों को वैक्सीन का टीकाकरण किया जा चुका है और बाकी कार्य अभी चल रहा है इसके बाद हमारी टीम ने क्षेत्र के ही एसके एकेडमी पब्लिक स्कूल में जाकर देखा तो यहां पर एक दो लोग ही वैक्सिंन टीकाकरण कराने के लिए पहुंच रहे थे जहां लग रहा था कि टीकाकरण के लिए जागरूकता का अभाव है। इसके बाद हमारी टीम ने शीतला माता मंदिर के परिसर में लगाए गए कैंप में जब जाकर देखा तो यहां पर भी भारी उत्साह के साथ लोगों द्वारा वैक्सीन टीकाकरण कराया जा रहा था परंतु यहां वैक्सीन की डोज समाप्त हो जाने के कारण सभी को टीकाकरण नहीं हो सका। जिसके चलते सभासद पति द्वारा सभी लोगों को एसकेडी अकैडमी में पहुंचकर टीकाकरण कराए जाने की सलाह दी गई।
0 Response to "HAPUR NEWS - वैक्सिन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वार्ड 35 में सभासद की निगरानी में हुआ टीकाकरण"
एक टिप्पणी भेजें