-->
HAPUR NEWS : गणतंत्र दिवस के अवसर सर सैयद पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

HAPUR NEWS : गणतंत्र दिवस के अवसर सर सैयद पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर सर सैयद पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
हापुड़ न्यूज संवाददाता साहिल अंसारी 
हापुड़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को सर सैयद पब्लिक स्कूल, मोती कॉलोनी हापुड़ द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और घर-घर शिक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।
रैली की शुरुआत हापुड़ के सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फीता काटकर की गई। इसके बाद देशभक्ति नारों और तिरंगे के साथ रैली मोती कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर निकाली गई। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ भाग लिया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने सराहना की।
रैली को संबोधित करते हुए डॉ. सद्दाम इंसाफ ने कहा कि इस प्रकार की तिरंगा रैलियां समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाती हैं। इससे लोग अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर जागरूक होंगे और शिक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचेगा। उन्होंने सर सैयद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के अनुशासन की विशेष रूप से प्रशंसा की।
वहीं वाहिद राजपूत सिंगर ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए सर सैयद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य और उनके स्टाफ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे स्कूल समाज की मजबूत नींव रखते हैं।
सर सैयद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आफताब अली ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर बच्चे को आगे बढ़ाना है। इसी लक्ष्य के तहत वे शिक्षा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर डॉ. कादिर मिन्ना, राशिद चौधरी, हसनैन चौधरी, अफजाल चौधरी, वार्ड नंबर 33 के मेंबर अफरोज अख्तर, मेंबर शहजाद चौधरी, हाजी दिलशाद चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 Response to "HAPUR NEWS : गणतंत्र दिवस के अवसर सर सैयद पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article