HAPUR NEWS : गॉड ब्लेस क्लीनिक पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस
गॉड ब्लेस क्लीनिक पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस
हापुड न्यूज़ संवाददाता आरिफ खान
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बृजघाट रोड स्थित गॉड ब्लेस क्लीनिक पर 26 जनवरी को 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया।
डॉक्टर तलहा समस्त स्टाफ व ग्रामीणों की मौजूदगी में झंडा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी इसके बाद पूरे गांव में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई जहां काफी संख्या में लोग देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे।
गॉड ब्लेस क्लीनिक पर 26 जनवरी के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसका भाकियू संघर्ष अ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व जिला छय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया टीबी मुक्त अभियान के तहत डॉक्टर तलहा ने 20 क्षय रोगियों को गोद भी लिया तथा समस्त स्टाफ सम्मानित लोगों व पत्रकारों को सम्मानित भी किया ।
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है इसी दिन 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था तभी से यह दिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस मौके पर डॉक्टर राजेश जिला क्षय अधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी धीरज मलिक, डॉक्टर महेंद्र सिंह, डॉक्टर रामसेवक हाजी इजलाल अहमद, भावी प्रत्याशी सुदैफ़ चौधरी, भावी प्रत्याशी शाकिर मुश्ताक, बॉबी अग्रवाल, दिनेश यादव, फुरकान मेवाती, रिजवान मलिक, आरिफ चौधरी, नासिर कुरैशी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS : गॉड ब्लेस क्लीनिक पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस "
एक टिप्पणी भेजें