-->
HAPUR NEWS : झगड़े व मारपीट की घटना वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार

HAPUR NEWS : झगड़े व मारपीट की घटना वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार

झगड़े व मारपीट के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
हापुड़ न्यूज संवाददाता साहिल अंसारी 
बाबूगढ़ । थाना पुलिस ने ग्राम अटूटा में पूर्व में हुई मारपीट व झगड़े की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर हापुड़ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बाबूगढ़ पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 371/25 के अंतर्गत धारा 115(2), 351(2), 352, 125 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी अलीपुर मुगलपुर मार्ग से ग्राम उपैड़ा की ओर जाने वाले रास्ते से की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरेन्द्र सिंह पुत्र ब्रह्मानंद निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। अभियुक्त ग्राम अटूटा में घटित मारपीट एवं झगड़े की घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल 624 अंकित राठी, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ शामिल रहे।

0 Response to "HAPUR NEWS : झगड़े व मारपीट की घटना वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article