-->
Hapur News : पशु चोरी के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hapur News : पशु चोरी के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 पुलिस ने पशु चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
हापुड़ न्यूज संवाददाता साहिल अंसारी 
सिम्भावली जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पशु चोरी की एक घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सिम्भावली प्रभारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मु0अ0सं0 16/2026 धारा 305, 317 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीकृत मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवांदा नहर पटरी के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी मोहल्ला दर्जीयान, निकट दर्जीयान मस्जिद, कस्बा शाहजहांपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गोविन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल 595 फरमान, कांस्टेबल 247 अंकित कुमार एवं कांस्टेबल 770 योगेश तोमर शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई है।

0 Response to "Hapur News : पशु चोरी के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article