-->
Hapur News : हापुड बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम

Hapur News : हापुड बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम

हापुड बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल) ।  बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव की मतगणना रविवार भोर करीब 12:15 AM तक चली।
टेंडर माध्यम से 58 वोट पड़े एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार शाम तक जमकर वोट किए। जबकि गुरूवार को टेंडर माध्यम से 58 वोट पड़े। वही 13 पद पर 24 प्रत्याशी मैदान में रहे। जिनके लिए 934 मतदाताओ ने मतदान किया। चुनाव को पुलिस अफसर भी सतर्कता बरतते दिखे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
हापुड बार एसोसिएशन के चुनाव में
अध्यक्ष पद पर हाजी ऐनुल हक ने 457 वोट पाकर जीत हासिल की। वही अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे तेजवीर सिंह को 379 वोट मिली। 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद - पर चुनाव लड़ रहे सूरज कुमार ने 429
वोट पाकर जीत हासिल की। वही राकेश तोमर को 365 वोट
पड़े। 
सचिव पद- पर नरेन्द्र शर्मा ने 540 वोट पाकर जीत हासिल की तो विजय कुमार अग्रवाल को 291 वोट मिले। 
सह सचिव- पद पर प्रवीण कुमार सिंह ने 457 वोट लेकर जीत हासिल की तो मुजीबुर्रहमान को 344 वोट मिले। 
सह सचिव पुस्तकालय पद पर अमरेश कुमार ने 406 वोट लेकर जीत हासिल की तो जयप्रकाश को 379 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद- पर अमित कुमार चीमा ने 455 वोट लेकर जीत हासिल की तो साक्षी आंनद को 363 वोट मिले।
कनिष्ठ सदस्य पद- पर अभिषेक आज़ाद ने 457 वोट, पूजा सिंह को 428 वोट, हर्षित जिंदल को 331 वोट, डोनिश कुमार जौहरी को 323, भरत कुमार को 319 वोट, सोनू कुमार को 304 वोट पाकर जीत हासिल की तो वही अभिमन्यु सिंह तोमर को 284, दीपांशु कनोडिया को 255, हैप्पी बंसल को 294, संजय सिंह को 273, मत प्राप्त हुए।

0 Response to "Hapur News : हापुड बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article