-->
HAPUR NEWS : एसएसवी डिग्री कॉलिज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मसीग हड़कम्प

HAPUR NEWS : एसएसवी डिग्री कॉलिज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मसीग हड़कम्प

एसएसवी डिग्री कॉलिज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मसीग हड़कम्प
हापुड न्यूज संवाददाता जगबीर सिंह
हापुड़ ।  पश्चिमी उ.प्र. के प्रमुख कॉलेज एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज में आयोग सेप्राचार्य पद पर चयनित होकर मेरठ कॉलेज से आए डॉ.सतीश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। तुरन्त इस्तीफा स्वीकार करते ही रेनूबाला को पुनः कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया गया।
जानकारी के अनुसार डॉ.सतीश कुमार मेरठ कॉलेज मेरठ से प्राचार्य पद पर चयन आयोग से लगभग अक्टूबर माह में चयनित होकर हापुड़ के एस.एस.वी.कॉलेज में प्राचार्य पद पर आए थे।गुरुवार को अचानक प्राचार्य डॉ.सतीश कुमार ने कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया ,हांलाकि इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक समस्याओं को ही कारण बताया है। जिसे तुरन्त स्वीकार कर रेनूबाला को पुनः कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया गया।
डॉ.सतीश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज में काम करने लायक माहौल नहीं है, समिति की ओर से लगातार बिना आधार के नोटिस दिए जा रहे थे, इसके अलावा कई कारणों से इस्तीफा दिया हैं।
इस संबंध में कॉलेज प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि एक फाईल में कमी के कारण हस्ताक्षर नही किए थे,जिसे ठीक करनें को कहा गया था।

0 Response to "HAPUR NEWS : एसएसवी डिग्री कॉलिज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मसीग हड़कम्प"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article