HAPUR NEWS :- *बेसिक की शिक्षिका पर्यावरण संरक्षण के लिए चला ही वृक्षदान और वृक्षारोपण की मुहिम*
*बेसिक की शिक्षिका पर्यावरण संरक्षण के लिए चला ही वृक्षदान और वृक्षारोपण की मुहिम*
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । बेसिक की शिक्षिका अरुणा कुमारी राजपूत सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार "वृक्षदान और वृक्षारोपण" की एक मुहिम चला रही हैं| जिसके तहत वह प्रतिवर्ष 50 पौधों का दान करती है और 25 पौधो का रोपण स्वंय करती है| जनपद के सभी उच्च अधिकारियों को भी वह पौधा भेंट कर चुकी हैं| जिस भी व्यक्ति को वह पौधा दान करती है उससे उसे पौधे की देखभाल करने का और 2 और पेड़ लगाने का वादा भी लेती है| साथ ही साथ वह उस व्यक्ति को दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहती है| ताकि सब वृक्षों के महत्व को समझते हुए एक पेड़ जरुर लगाएँ| अरुणा कहती है कि हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि एक व्यक्ति के दाह संस्कार में करीब 5 क्विंटल लड़की का प्रयोग किया जाता है और हर व्यक्ति को इसीलिए अपने जीवन में कम से कम 40 पेड़ जरुर लगाने चाहिए| अरुणा आगे कहती है कि उनका यही प्रयास है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी इस जिम्मेदारी को समझे और ज्यादा पेड़ लगाने का प्रयास करें और दूसरों को भी प्रेरित करें| अरुणा अब तक तुलसी, करी पत्ता, जामुन, नींबू, गिलोय, अजवायन, आम, अमरूद आदि के करीब 200 पौधे दान कर चुकी है और 80 पौधों का रोपण कर चुकी हैं|जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने शिक्षिका के इस प्रयास की सराहना की है|
0 Response to "HAPUR NEWS :- *बेसिक की शिक्षिका पर्यावरण संरक्षण के लिए चला ही वृक्षदान और वृक्षारोपण की मुहिम*"
एक टिप्पणी भेजें