ब्राह्मण महासभा ने टोल टैक्स हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को सड़क परिवहन मंत्रालय के नाम सौपा ज्ञापन
ब्राह्मण महासभा ने टोल टैक्स हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को सड़क परिवहन मंत्रालय के नाम सौपा ज्ञापन
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ खान सैफ़ी
गढ़मुक्तेश्वर । नगर पालिका सीमा के अंतर्गत बृजघाट टोल प्लाजा हटाने को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने मंत्री सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा अति शीघ्र बृजघाट टोल प्लाजा समाप्त ना किया जाने की स्थिति मैं दी धरने अनशन की चेतावनी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के मंडल अध्यक्ष मेरठ विजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़ गंगा शरण शर्मा विजय शर्मा हर्षवर्धन शर्मा की अगुवाई में महासभा के कार्यकर्ताओं ने गढ़ तहसील पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गढ़ नगरपालिका के बृजघाट स्थित टोल प्लाजा को समाप्त करने के लिए मांग पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जिसमें अवगत कराया गया की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 मार्च 2022 मैं संसद में कहा था की 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा होने पर एक टोल प्लाजा समाप्त किया जाएगा परंतु गढ़ नगर पालिका सीमा में स्थित टोल प्लाजा से हापुड़ की ओर छीजारसी टोल प्लाजा लगभग 50 किलोमीटर एवं मुरादाबाद की ओर जोया टोल प्लाजा भी लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में है इसीलिए गढ़ नगर पालिका सीमा के बृजघाट स्थित टोल प्लाजा को अति शीघ्र समाप्त करने की मांग की एवं अवगत कराया कि समाज सेवी पंकज लोधी कई वर्षों से बृजघाट टोल प्लाजा समाप्त करने को लेकर आवाज जनहित में उठा रहे हैं जोकि उचित और न्यायसंगत है अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उनका पूरा समर्थन करते हैं एवं घोषणा करते हैं की पंकज लोधी के द्वारा उक्त मांग को लेकर कोई भी धरना किया जाता है तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सक्रिय रुप से धरना अनशन में भाग लेंगे, जिसमें किसी भी स्थिति परिस्थिति की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस मौके पर विजेंद्र शर्मा, गंगा शरण शर्मा, विजय शर्मा, महेश शुक्ला, हर्षवर्धन शर्मा, मास्टर लखेंद्र, डॉक्टर सूरज शर्मा, संजय, विनोद शर्मा, शास्त्री प्रमोद भारद्वाज, रविंद्र शर्मा, करण शर्मा, कैलाश शर्मा, शिव शंकर शर्मा, वरदान शर्मा, अजय शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
0 Response to "ब्राह्मण महासभा ने टोल टैक्स हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को सड़क परिवहन मंत्रालय के नाम सौपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें