-->
अवैध प्लाटिग पर चला बुलडोजर, सील हुए निर्माण

अवैध प्लाटिग पर चला बुलडोजर, सील हुए निर्माण

अवैध प्लाटिग पर चला बुलडोजर, सील हुए निर्माण

हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद से पुलिस बल के साथ पिलखुवा में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और दो प्रकरणों में सीलिग की कार्रवाई की।

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पिलखुवा के गांव डबारसी में राबिन सिंह ने लगभग 18 हजार वर्ग मीटर, मोहम्मद हनीफ और सतीश चंद्र जैन ने गांव परसौन में अवैध प्लाटिग की थी। जिसके विरुद्ध प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने निजामपुर में रिछपाल सिंह तथा गांव खैरपुर में प्रियांशु चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी ने निर्माणाधीन दुकानों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण कुमार गुप्ता, आरजी गर्ग, अवर अभियंता पीयूष जैन आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "अवैध प्लाटिग पर चला बुलडोजर, सील हुए निर्माण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article