निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने दी तहरीर
निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने दी तहरीर
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड । आनंद विहार आवासीय योजना के ए ब्लाक में प्राधिकरण के जमीन अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको नियम विरुद्ध बताने वाले किसान बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिले। तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में किसान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पवन हूण ने बताया कि गांव चमरी निवासी किसान अजय कुमार त्यागी 22 मार्च को अपनी पैतृक भूमि पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनके क्षेत्रफल 1080 मीटर पर मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा था, जहां दीवार का निर्माण भी किया जा रहा था। वहां श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार के कहने पर वह इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण किसानों का शोषण कर रहा है। जिन किसानों की जमीन पर अधिग्रहण घोषित नहीं हुआ है, उस जमीन पर भी बिन वजह कब्जा किया जा रहा है। विरोध में किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। ठेकेदार के खिलाफ लिखित में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्राधिकरण के अफसरों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर देने वालों में पवन हूण, अजय त्यागी, राजवीर सिंह, राजेंद्र प्रधान, रवि भाटी, नीलम त्यागी मौजूद रहे।
0 Response to "निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने दी तहरीर"
एक टिप्पणी भेजें