HAPUR NEWS : खनन मजदूर संघर्ष समिति ने आर टी ओ को अनुमति पत्र के साथ सौपा ज्ञापन
खनन मजदूर संघर्ष समिति ने आर टी ओ को अनुमति पत्र के साथ सौपा ज्ञापन
हापुड न्यूज संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानी । गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय पहुंच कर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन से भी मुलाकात की और और समिति की ओर से ज्ञापन भी सौंपा तथा संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन विभाग के अधिकारी नंदकिशोर आर्य को खनन समिति में तय मापदंडों के अनुसार 90 कुंटल में पास वाहनों को 108 कुंटल तक खनन की अनुमति की प्रतिलिपि सौंप पर मांग की 108 कुंटल वाली गाड़ीयों के चालान जो किए जा रहे हैं उसे तत्काल रोका जाए अन्यथा गौला से जुड़े डंपर स्वामी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। आरटीओ ने विश्वास दिलाया कि नियम अनुसार ही कार्य किया जाएगा। किसी के भी साथ उत्पीड़न नहीं किया जायेगा।
प्रतिलिपि सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट, आनंद आर्य, मनीष आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS : खनन मजदूर संघर्ष समिति ने आर टी ओ को अनुमति पत्र के साथ सौपा ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें