HAPUR NEWS : यूक्रेन युद्ध के दौरान पिलखुवा के फसे छात्र के लिये परिवार ने लगाई गुहार
यूक्रेन युद्ध के दौरान पिलखुवा के फसे छात्र के लिये परिवार ने लगाई गुहार
हापुड न्यूज संवाददाता
पिलखुवा । यूक्रेन में रसिया से युद्ध के दौरान एम बी बी एस की शिक्षा पा रहे जनपद हापुड के पिलखुवा कोतवाली नगर निवासी सर्राफा व्यवसाई मोहनलाल वर्मा के पुत्र निशांत वर्मा फस गये हैं।
अपने पुत्र की युद्ध के दौरान फस जाने पर जहां निशांत वर्मा के पिता मोहनलाल वर्मा ने ईश्वर से परिवार के साथ प्रार्थना करनी शुरू कर दी है तो वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेटे को सुरक्षित भारत लाने की गुहार भी लगाई है।
बता दें कि पिलखुवा निवासी निशांत वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा इन दिनों यूक्रेन में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहा है।
निशांत वर्मा के पिता सर्राफा व्यवसाई हैं तथा उनकी माता आभा वर्मा तथा परिवार में उनके दो बहने हैं समूचा परिवार लगातार सरकार से जल्द से जल्द यूक्रेन से भारत लाने की अपील कर रहा है वही ईश्वर से भी लगातार उसकी सलामती की प्रार्थना भी कर रहा है।
0 Response to "HAPUR NEWS : यूक्रेन युद्ध के दौरान पिलखुवा के फसे छात्र के लिये परिवार ने लगाई गुहार"
एक टिप्पणी भेजें