-->
LAKHIMPUR NEWS : प्रोटोकॉल की अनदेखी: पुल के भूमि पूजन में न बुलाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया नाराज

LAKHIMPUR NEWS : प्रोटोकॉल की अनदेखी: पुल के भूमि पूजन में न बुलाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया नाराज

प्रोटोकॉल की अनदेखी: पुल के भूमि पूजन में न बुलाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया नाराज

हापुड़ न्यूज ब्यूरो सोनू गुप्ता 

लखीमपुर खीरी: धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने सुजई कुंडा संपर्क मार्ग स्थित दहावर (दुबट्टा) घाट पर प्रस्तावित पुल निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय प्रोटोकॉल के विरुद्ध बताया है।

सांसद ने गिनाए अपने प्रयास

​सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि इस पुल और मार्ग परियोजना को स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए थे। उन्हीं के विशेष अनुरोध पर इस कार्य को वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में शामिल किया गया था। सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस परियोजना को उन्होंने कड़ी मेहनत से स्वीकृत कराया, उसी के उद्घाटन कार्यक्रम से उन्हें दूर रखना पूरी तरह अनुचित है।

अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

​सांसद ने इस कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए संबंधित अधिकारियों से इस चूक पर स्पष्टीकरण माँगा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भविष्य में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों में क्षेत्रीय सांसद को विधिवत और ससम्मान आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

0 Response to "LAKHIMPUR NEWS : प्रोटोकॉल की अनदेखी: पुल के भूमि पूजन में न बुलाए जाने पर सांसद आनंद भदौरिया नाराज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article