LAKHIMPUR NEWS : अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पुलिस ने बोलेरो से पहुँचाया अस्पताल
अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पुलिस ने बोलेरो से पहुँचाया अस्पताल
लखीमपुर खीरी (पढ़ुआ): थाना क्षेत्र पढ़ुआ के अंतर्गत बोझिया साइफन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
शादी समारोह से लौट रहा था घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान जनपद बहराइच के गिरजापुरी स्थित गुलरा निवासी के रूप में हुई है। वह बोकरिहा में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। रविवार शाम लगभग 5 बजे बोझिया साइफन के पास यह हादसा हुआ।
एम्बुलेंस में देरी, पुलिस बनी मददगार
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एम्बुलेंस के समय पर न पहुँचने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसी बीच सूचना पाकर पढ़ुआ थाना के कांस्टेबल रचित राजपूत तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय आनन-फानन में एक बोलेरो गाड़ी का इंतजाम किया और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ भिजवाया।
फिलहाल, पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
0 Response to "LAKHIMPUR NEWS : अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पुलिस ने बोलेरो से पहुँचाया अस्पताल"
एक टिप्पणी भेजें