-->
BIRAHANPUR NEWS : आत्महत्या की चेतावनी लक्षणों को पहचानना एवं एक दूसरे के लिए गेटकीपर (मित्रम) बनने की भावना ,आत्महत्या रोकथाम में बड़ा योगदान देती है : मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय

BIRAHANPUR NEWS : आत्महत्या की चेतावनी लक्षणों को पहचानना एवं एक दूसरे के लिए गेटकीपर (मित्रम) बनने की भावना ,आत्महत्या रोकथाम में बड़ा योगदान देती है : मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय

*आत्महत्या की चेतावनी लक्षणों को पहचानना एवं एक दूसरे के लिए गेटकीपर (मित्रम) बनने की भावना ,आत्महत्या रोकथाम में बड़ा योगदान देती है : मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय 
हापुड न्यूज़ ब्यूरो इकबाल अंसारी 
बुरहानपुर । छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय जिला बुरहानपुर में शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यबल मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में निम्न उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया: 
*कार्यक्रम का उद्देश्य*      विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य,आत्महत्या के चेतावनी संकेत की पहचान करना एवं आत्महत्या रोकथाम, नशीले पदार्थों से बचाव तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों को मानसिक अस्वस्थता के लक्षणों की पहचान, आत्महत्या रोकथाम के उपाय, आत्महत्या रोकथाम के अंतर्गत गेटकीपर (मित्रम) की भूमिका तथा काउंसलिंग सेल की उपयोगिता एवं मनहित एप एवं  टेली मानस का नंबर 144 16 सहायता की जानकारी दी गई।
मनोविशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय एवं मनकक्ष टीम द्वारा परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखने और परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव एवं डर पर विजय पाने हेतु भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि: मदद मांगना कमजोरी नहीं,समझदारी है।       *संकट में मनहित एप, टेली मानस हेल्पलाइन 14416 एवं काउंसलिंग सेल का उपयोग करें।* शॉर्ट फिल्म के माध्यम से प्रेरणा देकर आत्महत्या के आंकड़ों में कमी एवं रोकथाम के लिए शपथ  द्वारा संकल्प भी लिया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और संवेदनशील शैक्षिक वातावरण की दिशा में प्रेरित करता है।कार्यक्रम में मनकक्ष जिला बुरहानपुर के डॉक्टर नयन मालवीय मनो- विशेषज्ञ,मनकक्ष विभाग ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में पदस्थ सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड एवं शासकीय महाविद्यालय जिला बुरहानपुर प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गण के साथ छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Response to "BIRAHANPUR NEWS : आत्महत्या की चेतावनी लक्षणों को पहचानना एवं एक दूसरे के लिए गेटकीपर (मित्रम) बनने की भावना ,आत्महत्या रोकथाम में बड़ा योगदान देती है : मनकक्ष विभाग जिला चिकित्सालय "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article