ANUPSAHAR NEWS : डीपीबीएस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
डीपीबीएस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर । डीपीबीएस कॉलेज के रसायन विभाग में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो0 चंद्रावती ने विज्ञान दिवस मनाए जाने पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा किए गए रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में समर्पित है। उनका जन्म 7 नवम्बर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सीवी रमन का मानना था कि विज्ञान जिज्ञासा से जन्म लेता है उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व-स्तरीय शोध किया जो आज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा है उन्होंने 1928 मेंरमन प्रभाव की खोज की जिसमें प्रकाश के प्रकीर्णन के दौरान उसकी तरंगदैर्घ्य में परिवर्तन देखा गया। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। विज्ञान में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक बने। आज इसका उपयोग रसायन विज्ञान में पदार्थ पहचानने में, चिकित्सा में रोगों की जांच में, फॉरेंसिक विज्ञान में साक्ष्य विश्लेषण में नैनो-प्रौद्योगिकी में
व्यापक रूप से किया जाता है। यह अवसर हमें विज्ञान की शक्ति, उसके योगदान और भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान डा0 जीके बंसल, डा0 जागृति सिंह, सुनील कुमार सहित रसायन विज्ञान विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 Response to "ANUPSAHAR NEWS : डीपीबीएस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस "
एक टिप्पणी भेजें