ANUPSAHAR NEWS : महीने के चौथे शनिवार में खुले बैंक
महीने के चौथे शनिवार में खुले बैंक
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुराग अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर । फरवरी माह के चौथे शनिवार को नगर के बैंक खुले रहे क्योंकि आगामी चार दिन बैंक बंद रहेंगें अत: यह निर्णय लिया गया हांलांकि ग्राहकों को सूचना न होने के कारण बैंकों में ग्राहकों की संख्या कम रही। भारतीय स्टेट बैंक शाखा अनूपशहर के प्रबंधक रिंकू सिंह ने बताया कि दरअसल रविवार 1 मार्च से चार दिनों के लिए बैंक में अवकाश रहेगा। शासन से 2 मार्च से 4 मार्च तक 3 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है ऐसे में 3 मार्च के अवकाश को 28 फरवरी माह के चौथे शनिवार को समायोजित किया गया है। अतः 1, 2, 3, 4 मार्च तक चार दिनों के अवकाश रहने के कारण ग्राहकों को बैंक द्वारा लेन देन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंकों के एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने के निर्देश दिए हैं जिससे ग्राहकों को असुविधा न हो। बैंक प्रबंधक रिंकू सिंह ने बताया कि त्योहारों व अवकाश को देखते हुए एटीएम भर दिया गया है अगर एटीएम में नगदी समाप्त हो जाती है तो एटीएम को तुरंत भर दिया जाएगा जिससे बैंक खाताधारकों को कोई भी असुविधा न हो।
0 Response to "ANUPSAHAR NEWS : महीने के चौथे शनिवार में खुले बैंक"
एक टिप्पणी भेजें