HAPUR NEWS : वंशिका चौहान ने राष्ट्रीय हाकी चैंपियनशिप अंडर 17 में प्राप्त किया कांस्य पदक
वंशिका चौहान ने राष्ट्रीय हाकी चैंपियनशिप अंडर 17 में प्राप्त किया कांस्य पदक
हापुड न्यूज़ संवाददाता अनुराग अग्रवाल
अनूपशहर। परदादा परदादी विधालय की छात्रा वंशिका चौहान कक्षा 11-सी ने 69 वीं स्कूल राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (अंडर-17 बालिका वर्ग) में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की ओर से कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, जनपद एवं राज्य का नाम रोशन किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि वंशिका का चयन उत्तर प्रदेश टीम की गोलकीपर के रूप में हुआ था। प्रतियोगिता से पूर्व वंशिका ने 15 जनवरी 2026 से डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। यह चैंपियनशिप बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम खुंटी (झारखंड) में आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया। गोलकीपर वंशिका चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन रिफ्लेक्स, धैर्य और अनुशासित प्रदर्शन से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने वंशिका को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों व स्टाफ के समर्पित प्रयासों की सराहना की। यह उपलब्धि विद्यालय में अनुशासन, सर्वांगीण विकास और खेल उत्कृष्टता पर दिए जा रहे विशेष बल को दर्शाती है। हॉकी कोच दीपक कुमार ने बताया कि खिलाड़ी सुबह 5 बजे से अभ्यास शुरू करते हैं और कई विद्यार्थी 10 किलोमीटर से अधिक दूरी साइकिल से तय कर, स्कूल समय से पहले अभ्यास में शामिल होते हैं। वर्तमान में 25 से अधिक छात्र प्रतिदिन सुबह नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। यह अत्यंत गर्व का विषय है कि परदादा परदादी एजुकेशन सोसाइटी की दो छात्राएँ वंशिका चौहान (कक्षा 11-सी) तथा निशा (कक्षा 7-डी) ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
0 Response to "HAPUR NEWS : वंशिका चौहान ने राष्ट्रीय हाकी चैंपियनशिप अंडर 17 में प्राप्त किया कांस्य पदक "
एक टिप्पणी भेजें