-->
HAPUR NEWS : स्तुति कुशवाहा को मिस फेयरवेल तथा ऋषभ चौधरी को चुना गया मिस्टर फेयरवेल

HAPUR NEWS : स्तुति कुशवाहा को मिस फेयरवेल तथा ऋषभ चौधरी को चुना गया मिस्टर फेयरवेल

स्तुति कुशवाहा को मिस फेयरवेल तथा ऋषभ चौधरी को चुना गया मिस्टर फेयरवेल
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल 
अनूपशहर। जेपी विद्या मन्दिर विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2025-26 की कक्षा 12 के छात्र/छात्राओं के लिये फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राजीव सक्सेना तथा विधालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलितकर व पुष्पमाला अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 राजीव सक्सेना ने बताया कि विद्यार्थियों ने जिस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की उसको कभी भूलना नहीं चाहिए। यह उनके जीवन का आधार है उन्होंने छात्र छात्राओं को सौम्य सुशील व्यवहार करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में लगन के साथ मेहनत करने व भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हुए एक अच्छा व्यक्ति बनकर समाज के लिये अपना श्रेष्ठ देने को कहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अंतरा आर्या, प्रिया सिरोही, ब्रिज कुमारी, राहुल तोमर एवं ममता फौजदार के निर्देशन में छात्रा अक्षरा, ख्याति, नमिश व पूर्णिमा ने किया। कक्षा 12 के ऋषभ चौधरी को मिस्टर फेयरवेल तथा स्तुति कुशवाहा को मिस फेयरवेल चुना गया। कक्षा 11 के छात्रों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपने सीनियर छात्र छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर छात्रों ने अनेक प्रकार के गेम्स, नृत्य, गायन आदि की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने समूह गीत गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विधालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारी व कक्षा 11 एवं 12 के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। 

0 Response to "HAPUR NEWS : स्तुति कुशवाहा को मिस फेयरवेल तथा ऋषभ चौधरी को चुना गया मिस्टर फेयरवेल "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article