HAPUR NEWS : “गणतंत्र का संकल्प, शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” थीम के अंतर्गत विशेष शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया जागरूक
“गणतंत्र का संकल्प, शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” थीम के अंतर्गत विशेष शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया जागरूक
हापुड़ न्यूज संवाददाता जगदीश माकन
धौलाना | गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशभर में “गणतंत्र का संकल्प, शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” थीम के अंतर्गत विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के तहत राज्य के सभी 75 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से एक साथ 375 शिक्षा रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिनके माध्यम से आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में हापुड़ जिले से धौलाना क्षेत्र से कंपोजिट विद्यालय पिपलेहेड़ा का चयन विभाग द्वारा किया गया।
प्रधानाध्यापक हातिम सर के कुशल निर्देशन में सुमन लता, अनिता सिंह, राज बहादुर सहित समस्त स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। दल में डीसी अमित शर्मा, मनप्रीत, मोनिका सिंघल,कविता सिंह,पंकज राज मौजूद रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS : “गणतंत्र का संकल्प, शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” थीम के अंतर्गत विशेष शिक्षा अभियान के अंतर्गत किया जागरूक"
एक टिप्पणी भेजें