-->
ANUPSHAHAR NEWS ; यूजीसी एक्ट के विरोध में सैकड़ों स्वर्ण समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ANUPSHAHAR NEWS ; यूजीसी एक्ट के विरोध में सैकड़ों स्वर्ण समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी एक्ट के विरोध में सैकड़ों स्वर्ण समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुराग अग्रवाल 
अनूपशहर ।  गुरुवार को क्षेत्र के स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा, वैष्णवन समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर संत समाज के साथ इस कानून के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसको हिंदुत्व और सनातन को बांटने वाला बताया तथा भाजपा सरकार द्वारा सनातन की रक्षा का नाटक करने एवं बटोगे तो कटोगे एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारो को ढोंग बताते हुए विश्वविद्यालय में पूर्ण समाज की छात्र-छात्राओं के विरुद्ध इस एक्ट को उनके उत्पीड़न के साथ-साथ अत्याचार बताया एवं अवलंब एक्ट वापस न होने पर सड़क से संसद तक आंदोलन की चेतावनी दी। यूजीसी एक्ट के विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों स्वर्ण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, अरवेश सिंह राघव, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, ब्राह्मण महासभा अनूपशहर के अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, डा0 रवि, पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा, मीरा, मोहिनी, संजू शर्मा रुपवास, पूर्व प्रधान बिचौला संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, अखिल पाठक, अजय पाठक, नरेश चौहान, श्याम प्रधान अनिवास, सतेंद्र सिंह चौहान, दिनेश शर्मा, सौरभ गौड़, मयंक शर्मा, हरीश गर्ग, शिवम शर्मा, नमन गौड़, विकास मिश्रा, गौरव गौड़, यतेंद्र सिंह पंवार, सोनू राघव, पंकज राघव, रामावतार शर्मा, महेश प्रधान, मिलकेश चौहान, किरनपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रवेन्द्र शर्मा, सूबेदार चनकेश सिंह, हरिदास सिंह, मदनपाल सिंह, राधे श्याम शर्मा, अभिशान्त सिंह सहित स्वर्ण समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
( फोटो में स्वर्ण समाज के लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। )

0 Response to "ANUPSHAHAR NEWS ; यूजीसी एक्ट के विरोध में सैकड़ों स्वर्ण समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article