-->
Hapur News : भाकियू किसान राज के युवा जिला अध्यक्ष बने नितिन भाटी

Hapur News : भाकियू किसान राज के युवा जिला अध्यक्ष बने नितिन भाटी

भाकियू किसान राज के युवा जिला अध्यक्ष बने नितिन भाटी

 हापुड न्यूज संवाददाता अरशद मलिक
हापुड । भारतीय किसान यूनियन किसान राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. यतेंद्र शर्मा  ने जनपद हापुड़ में संगठन विस्तार करते हुए नितिन भाटी को संगठन में युवा जिला अध्यक्ष जनपद हापुड़ के पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा, अमित कुमार, नगर उपाध्यक्ष अंशुमन त्यागी, मोनू शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने संगठन में जिस आशा और उम्मीद के साथ जिम्मेदारी दी है, मै तन मन धन से पूर्ण रूप से निभाते हुए संगठन की नीतियों को को जन जन तक पहुंचाकर, किसान मजदूर हित में कार्य करते हुए संगठन की नीतियों और सिद्धांतो का पालन करुंगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर जनपद के किसानों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।

0 Response to "Hapur News : भाकियू किसान राज के युवा जिला अध्यक्ष बने नितिन भाटी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article