एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
हापुड । गांव वझीलपुर में भूमि संरक्षण विभाग हापुड़ द्वारा माइक्रो (वाटर शेड विकास घटक- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गांव वझीलपुर के अलावा ग्राम मलकपुर में भी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमें आस पास के सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग किया।
गांव वझीलपुर की कार्यशाला में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने गांव वालों को जल बचाने की शपथ दिलाई। कि आज के बाद समरसेबल द्वारा पानी की बर्बादी नहीं करेंगे ।भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने भूमि एवं जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा ,कि गांव का पानी गांव में तथा खेत का पानी खेत में ही संरक्षित करें ।ताकि आने वाली पीढ़ियों को पीने के पानी की कोई समस्या ना हो। डॉ अभिनव कुमार कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ ने उन्नतशील प्रजातियां एवं फसल चक्र की संक्षिप्त जानकारी किसान भाइयों को दी ।कार्यशाला में हौसला प्रसाद प्राविधिक सहायक, विनोद कुमार, शशि शर्मा , गिरिराज, राधेश्याम यादव, डाoअरुण कुमार प्रगतिशील कृषक भूषण त्यागी,खड़खड़ी ग्राम प्रधान रोहित कुमार ,असरा ग्राम प्रधान सोहन वीर, ऐफ.पी.ओ अध्यक्ष पंकज त्यागी,श्यामकिशोर त्यागी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य विशाल त्यागी व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू सैनी व संचालन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने किया
0 Response to "एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें