HAPUR NEWS : स्कूल प्रशासन की लापरवाही से खतरो में जिंदगी डाल मनोरंजन के लिए पहुंचे मासूम
स्कूल प्रशासन की लापरवाही से खतरो में जिंदगी डाल मनोरंजन के लिए पहुंचे मासूम
हापुड़ । लगातार मोबाइल की दुनिया में पहुंचे बच्चों में जनपद वासियों को थोड़ा सा मनोरंजन देने के उद्देश्य से हापुड़ पहुंचे डी के भारत जादूगर को देखने के लिए जहां जनपद की जनता मोबाइल को छोड़कर मनोरंजन के लिए पहुंच रही है तो वहीं जनपद से स्कूल प्रबंधन भी मासूम बच्चों को लेकर मनोरंजन करने के उद्देश्य से बुलंदशहर रोड पर अपनी जादू की कला बिखेर रहे डी के भारत की कल को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं।
इसी दौरान आज हमारी टीम डीके भारत जादूगर के यहां पहुंची तो देखा कि लगभग 1:30 बजे कुछ स्कूली बच्चे डीके भारत जादूगर की कला को देखकर अपने घरों को प्रस्थान कर रहे हैं इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा में भेजे गए स्कूल स्टाफ द्वारा जहां पूरी लापरवाही देखने को मिली तो वही छोटे-छोटे मासूम की जिंदगी भी खतरे में पढडती हुई दिखाई दी।
आखिर कौन होगा जिम्मेदार
स्कूल प्रबंधन की मांग पर जहां अपने छोटे-छोटे बच्चों को मनोरंजन कराने के उद्देश्य से परिवार जन द्वारा स्कूल प्रबंधन ऊपर विश्वास करते हुए मांगी गई धनराशि देते हुए बच्चों का मनोरंजन करने का प्रयास किया गया तो वही स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के साथ स्टाफ को भेजा गया लेकिन यह स्टॉफ़ बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालकर ई रिक्शा को किसी अनुभवी चालक से ना चलवा कर इन मासूम बच्चों से ही चलवाता हुआ दिखाई दिया जिसे हमारी टीम द्वारा कमरे में कैद किया गया। इतना ही नहीं जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे ई रिक्शा को स्कूल की ड्रेस में चलते हुए दिखाई दिए तो वही ई रिक्शा में भी भारी संख्या में पीछे भी बच्चे भरे हुए दिखाई दिए।
ऐसे ही जब दूसरी ई रिक्शा को देखा गया जो दूसरे किसी स्कूल की बताई जा रही है इस ई रिक्शा में योग अनुभवी चालक द्वारा संचालन तो किया जा रहा था परंतु ई-रिक्शा में छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालते हुए पीछे लटका कर ई रिक्शा को दौदाया जा रहा था ।
अब देखने वाली बात यह है कि आखिर स्कूल प्रबंधन द्वारा मासूम बच्चों की सुरक्षा में भेजे गए विश्वसनीय स्कूल स्टाफ कोई यह बहुत बड़ी कमी क्यों नहीं दिखाई पड़ी अगर किसी बच्चे के साथ कोई हादसा हो जाता या फिर छोटे-छोटे मासूम बच्चों के ई रिक्शा को दौड़ने से कोई दूसरी घटना घट जाती तो आखिर कौन जिम्मेदार होता।
0 Response to "HAPUR NEWS : स्कूल प्रशासन की लापरवाही से खतरो में जिंदगी डाल मनोरंजन के लिए पहुंचे मासूम"
एक टिप्पणी भेजें