HAPUR NEWS : ठोको अभियान के दौरान बाबूगढ़ पुलिस को मिली चुनौती
ठोको अभियान के दौरान बाबूगढ़ पुलिस को मिली चुनौती चोरों ने नाई की दुकान में मचाया तांडव
हापुड न्यूज़ संवाददाता अनुज सिंधु
बाबूगढ़ । थाना पुलिस एक तरफ जांच शासन की मंशा के अनुरूप नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश निर्देश पर अपराधियों को ठोकने में जुटी हुई थी तो वही थाना पुलिस को चोरों द्वारा एक चुनौती देते हुए नाई की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
जी हां आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा किठौर एवं बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर जा एक बदमाश से मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा जवाबी फायरिंग करते हुए घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार किया गया वही थाना क्षेत्र में चोरों ने एक नाई की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया तथा आसानी से फरार हो गए।
अब देखने वाली बात यह है कि जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में तेजतर्रार अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाले निरीक्षक विनोद पांडे पूरी तरह अपराधियों पर नजर बनाते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं वही अपराधी भी उन्हें चुनौती देने से पीछे नहीं हट रहे हैं कैसे इन अपराधियों को रोक पाएंगे यह तो आने वाले समय में ही कुछ कहा जा सकेगा फिलहाल पुलिस के लिए एक चुनौती इन चोरों ने फिर से खड़ी कर दी है।
0 Response to "HAPUR NEWS : ठोको अभियान के दौरान बाबूगढ़ पुलिस को मिली चुनौती"
एक टिप्पणी भेजें