HAPUR NEWS : 2 थानों में चली बदमाशों से मुठभेड़ एक्सप्रेस
2 थानों में चली बदमाशों से मुठभेड़ एक्सप्रेस
हापुड न्यूज़ संवाददाता अनुज सिंधु
हापुड । जनपद में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के चार्ज लेने के बाद जहां बदमाशों ने अपना रंग दिखाना शुरू किया वहीं पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना प्रारंभ कर दिया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया हुआ है कि अपराधी या तो प्रदेश से बाहर या जेल के अंदर। मुख्यमंत्री की मंशा को चुनौती देते हुए बदमाश अपने कारनामे दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं तो जनपद की पुलिस ने भी आज अपना रंग दिखाते हुए बदमाशों को ठोको अभियान शुरू कर दिया।
ठोकु अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम थाना देहात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई और थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार दोयमी रोड पर जा एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफल हो गए तो वही बाबूगढ़ थाना पुलिस की भी थाना क्षेत्र के मेरठ हापुर बॉर्डर अर्थात थाना किठौर तथा बाबूगढ़ क्षेत्र के बॉर्डर पर मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जब आत्म रक्षार्थ गोली चलाई तो पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जैसे थाना पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया इस दौरान बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
खबर लिखे जाने तक और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
0 Response to "HAPUR NEWS : 2 थानों में चली बदमाशों से मुठभेड़ एक्सप्रेस"
एक टिप्पणी भेजें