-->
Hapur News : नर्सिंग शिक्षक संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष बने जीएस कॉलिज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग  के प्रधानाचार्य डॉ डी. आर प्रृस्टी

Hapur News : नर्सिंग शिक्षक संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष बने जीएस कॉलिज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ डी. आर प्रृस्टी

नर्सिंग शिक्षक संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष बने जीएस कॉलिज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग  के प्रधानाचार्य डॉ डी. आर प्रृस्टी
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल) । नरसिंह शिक्षक संघ भारत की एक  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक  में महासचिव डॉ. (प्रो) मनीष कुमार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि नर्सिंग शिक्षक संघ. भारत के ऱाष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश  धीरज पाराशर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डॉ. (प्रो) डी. आर प्रृस्टी (प्रिंसीपल, जी. एस. कॉलेज & स्कूल ऑफ नर्सिंग पिलखुआ, हापुड़) को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घोषित नियुक्त किया गया तथा NTAI  की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर प्रो. किरन शर्मा (H.O.D) शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा, सचिव के पद पर डॉ. सारिका सक्सेना, वाईस प्रिंसीपल GIMS नोएडा, सहसचिव के पद पर डॉ. मंजू राजपूत, वाईस प्रिंसीपल नोएडा इन्टर नेशनल यूनिवर्सिटी व प्रदेश स्तर के अन्य पदों पर  संजना कुमारी, शिखा गुप्ता, राहुल शर्मा, सतेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया ।
नर्सिंग शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. प्रृस्टी ने प्रदेश स्तर पर मनोनित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए नर्सिंग के क्षेत्र में नर्सिंग के उत्थान के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कहीं एवं सभी सदस्यों से अपने पद की गरिमा के साथ-साथ संगठन के उद्देश्यों व कार्यों को सफल बनाने के लिए कार्य करते रहने की आशा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने अपने दायित्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से करने का भी सभी को आश्वासन दिया ।

0 Response to "Hapur News : नर्सिंग शिक्षक संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष बने जीएस कॉलिज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ डी. आर प्रृस्टी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article