-->
HapurNews : पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्यवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का फूटा गुस्सा कोतवाली में बैठे धरने पर

HapurNews : पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्यवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का फूटा गुस्सा कोतवाली में बैठे धरने पर

पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्यवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का फूटा गुस्सा कोतवाली में बैठे धरने पर
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों द्वारा हापुड़ नगर कोतवाली का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के शहर अध्यक्ष राजवीर भाटी ने बताया कि 21 अगस्त 2022 को पुलिस द्वारा उनकी बाइक का चालान कर दिया गया तथा बाइक को अपने पास रख लिया गया परंतु उनकी बाइक का नंबर 2903 होने के पश्चात भी उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज 2905 भेजा गया। इसके पश्चात वह लगातार पुलिस के चक्कर लगा लगा कर परेशान है परंतु उनकी वाइफ का कोई अता पता नहीं लग रहा है बल्कि उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बाइक का चालान भरने के स्थान पर घर बैठने की बात कहकर वापस भेजा जा रहा है और कहां जा रहा है कि बाइक चलाने में खर्चा अधिक आएगा इसलिए भूल जाएं। इतना ही नहीं उनका बेटा जब हापुड़ किसी कार्य से आया तो उसकी बाइक भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई, परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसी को लेकर उनके साथियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 

0 Response to "HapurNews : पुलिस के खिलाफ पुलिस कार्यवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का फूटा गुस्सा कोतवाली में बैठे धरने पर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article