Hapur News : जिला अस्पताल में डॉक्टर्स कोरोना से भयभीत परंतु कोरोना जांच कर्मियों को कोई भय नही
जिला अस्पताल में डॉक्टर्स कोरोना से भयभीत परंतु कोरोना जांच कर्मियों को कोई भय नही
हापुड न्यूज संवाददाता जगबीर सिंह
हापुड । कोरोना संक्रमण महामारी विश्व में अपना कहर बरपा चुकी है जिसका रूप देश में देखने को मिला आज देश की सरकार कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर जहां गंभीरता के साथ कार्य करते हुए समय-समय पर सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी तैयारियों को लेकर डेमो कर व्यवस्थाओं को जांच परख करती रहती है वही जनपद के दस्तोई रोड पर संचालित जिला अस्पताल मैं कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर महिला डॉक्टर तो भयभीत नजर आ रही हैं परंतु कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक इसकी व्यवस्थाओं को लेकर बिल्कुल भी भयभीत नजर नहीं आ रहे हैं।
ताजा मामला जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन द्वारा ले जाए जा रहे कैदियों की कोरोना संक्रमण महामारी जांच से जुड़ा हुआ है यहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र से मारपीट मामले में लाई के कैदियों की कोरोना जांच कर्मी द्वारा जांच करते समय कोरोना संक्रमण महामारी के सभी नियमों को ताक पर रखकर जांच की जा रही है।
हमारी टीम ने इस दौरान कोरोना संपूर्ण महामारी की जांच कर रहे जांच कर्मी को जब कैमरे में कैद किया तो पाया कि कोरोना जांच कर्मी ना तो मास्क ही लगाए हुए हैं और नहीं कोई ग्लब्स पहने हुए हैं। किसी भी प्रकार की सुरक्षा इस जांच कर्मी को जिला अस्पताल द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसी स्थिति में अगर कोई जांच के दौरान संक्रमित पाया जाता है तो यह माना जा सकता है कि कोरोना की जांच करने वाला जांच कर्मी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आना संभव हो सकता है।
अब आवश्यकता है जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर सरकार के गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अपने जांच कर्मियों को तथा जिला अस्पताल में तैनात सभी स्टाफ को इस महामारी से सुरक्षित बचाए रखने के लिए सख्त कदमों की: क्योंकि जब जांच करने वाला जांच कर्मी ही संक्रमित हो जाएगा तो कोरोनावायरस महामारी को विभाग कैसे रोक पायेगा यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है?
0 Response to "Hapur News : जिला अस्पताल में डॉक्टर्स कोरोना से भयभीत परंतु कोरोना जांच कर्मियों को कोई भय नही"
एक टिप्पणी भेजें