HAPUR NEWS : सपाइयों ने मासिक बैठक कर नगरपालिका परिषद चुनाव को लेकर तैयारियो की समीक्षा की
सपाइयों ने मासिक बैठक कर नगरपालिका परिषद चुनाव को लेकर तैयारियो की समीक्षा की
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ खान
गढ़मुक्तेश्वर । समाजवादी पार्टी विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर 60 के कार्यालय पर एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शकील एडवोकेट व संचालन अख्तर मलिक ने किया जिस के मुख्य अतिथि विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर प्रत्याशी रविंद्र चौधरी रहे बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया।
1 - सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं
2 - नगर पालिका परिषद चुनाव में चेयरमैन व वार्ड सभासद उम्मीदवारों के नाम की की चर्चा
3 - विधानसभा क्षेत्र में जो भी पात्र हैं उनको वोट बनवाने व आधार से लिंक करने के विषय पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में अन्य पार्टियों से आए सभासद व कार्यकर्ता सफीक सभासद वार्ड नंबर 22 भाजपा छोड़कर सपा में शामिल, आस मोहम्मद वार्ड नंबर 8 बसपा छोड़कर सपा में शामिल, मोमिन सभासद बसपा छोड़कर सपा में शामिल, जीत सिंह दरोगा, शहजाद अली, मनीष शर्मा, अनवर चौधरी द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में साजिद चौधरी, साजिदा बेगम, हाजी वकील सिद्दीकी, अफसाना बेगम, शहजाद चौधरी, सुलेमान, सलीम, भूरे, नौशाद सैफी, डॉ रमेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "HAPUR NEWS : सपाइयों ने मासिक बैठक कर नगरपालिका परिषद चुनाव को लेकर तैयारियो की समीक्षा की"
एक टिप्पणी भेजें