HAPUR NEWS : मुख्यमंत्री के ओएसडी की सड़क दुर्घटना में मौत के चलते मुख्यमंत्री के तूफानी दौरे में बना संशय
सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti) में एक सड़क दुर्घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ओएसडी (OSD) की मौत हो गई है. बताया जाता है कि बस्ती में हुए इस हादसे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई. ये हादसा छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ है.
बस्ती में हुए इस सड़क हादसे में सीएम योगी के ओएसडी की मौत होने के साथ ही उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, पत्नी को गोरखनाथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओएसडी गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. तभी बस्ती में ये सड़क हादसा हुआ है, बस्ती में ये हादसा नेशनल हाइवे पर खजौला के पास हुआ है।
सीएम ने जताया दुख
वहीं ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत होने पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है. सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक प्रकट किया है. महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. ॐ शांति!"
मुख्यमंत्री के हापुड, मेरठ, गाजियाबाद आगमन में बना संशय ?
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद हापुड़ मेरठ एवं गाजियाबाद में तूफानी दौरे पर आने वाले हैं उनके कैंप कार्यालय के ओएसडी की दुर्घटना में मौत हो जाने के चलते आज उनके आगमन में संशय बना दिखाई दे रहा है।
अगर इस दुर्घटना के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी तैयारियों के बीच तूफानी दौरे पर नहीं आ पाते हैं तो जनपद हापुड़ को मिलने वाली विकास कार्य की सौगात आगामी आने वाले समय तक स्थगित हो सकती है
0 Response to "HAPUR NEWS : मुख्यमंत्री के ओएसडी की सड़क दुर्घटना में मौत के चलते मुख्यमंत्री के तूफानी दौरे में बना संशय"
एक टिप्पणी भेजें