HAPUR NEWS : तू डाल-डाल तो हम पात पात वाली कहावत HPDA में अवैध कॉलोनाइजर कर रहे हैं चरितार्थ
तू डाल-डाल तो हम पात पात वाली कहावत HPDA में अवैध कॉलोनाइजर कर रहे हैं चरितार्थ
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण सरकार की मंशा के अनुरूप लगातार जनपद में बाबा का बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को स्वस्थ करने की कार्रवाई मैं जुटा नजर आ रहा है। लेकिन अवैध कॉलोनी निर्मित कर भोले भाले लोगों को भृमित कर फ़साने वाले अवैध कॉलोनियों में फंसाने वाले अवैध कॉलोनाइजर विकास प्राधिकरण की कार्यवाही को धता बताते नजर आ रहे हैं।
चितोली रोड पर हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय से पूर्व बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को जहा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए बिना विकास प्राधिकरण नक्शा बनाए कॉलोनी का निर्माण ना करने की हिदायत दी गई थी तो वही इस अवैध कॉलोनी पर फिर से अवैध कॉलोनाइजर्स द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया। हमारी टीम ने कैमरे में कैद करने के बाद जब कॉलोनी के निर्माणकर्ता के संबंध में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस कॉलोनी को शाहिद मंसूरी नामक कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉटिंग कर काटे जाने की बात बताई गई।
मौके पर ही जब विकास प्राधिकरण के जे ई से फोन कर नक्शा एवं परमिशन की बात पूछी गई तो बताया गया कि एक कॉलोनी पूरी तरह से अवैध कॉलोनी है और अगर इस पर निर्माण कार्य होता है तो विकास प्राधिकरण बड़ी कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटेगा।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या विकास प्राधिकरण इस कॉलोनी को अवैध रूप से भोले भाले लोगों को ठगने देने का काम करेगा या फिर सेटिंग कर इस कॉलोनी को भोले वाले लोगों के सुपुर्द होने देगा यह तो सब आने वाला समय ही बतायेगा। फिलाल यही कहा जा सकता है कि इस घटना से यह चरितार्थ हो रहा है कि
तू डाल डाल मैं पात पात।
अर्थात बाबा का बुलडोजर तोड़े वह निर्माण करते रहेंगे।
0 Response to "HAPUR NEWS : तू डाल-डाल तो हम पात पात वाली कहावत HPDA में अवैध कॉलोनाइजर कर रहे हैं चरितार्थ"
एक टिप्पणी भेजें