-->
HAPUR NEWS : पेट्रोल पंप लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, घायल बदमाश बोला माफ कर दो अब नहीं करूंगा कोई वारदात

HAPUR NEWS : पेट्रोल पंप लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, घायल बदमाश बोला माफ कर दो अब नहीं करूंगा कोई वारदात

पेट्रोल पंप लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, घायल बदमाश बोला माफ कर दो अब नहीं करूंगा कोई वारदात
थाना प्रभारी का सराहनीय कार्य 
थाने के चंद कदमों की दूरी पर किया लूट का प्रयास कुछ ही घंटों में मुठभेड़ को दिया अंजाम
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल/पंकज सैनी
हापुड । थाना देहात क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर 2 बदमाशों ने पेट्रोल पंप का कैश लूटने का प्रयास किया इसी दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के आने से पूर्व बदमाश लूट में असफल हो फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने तत्काल एक टीम का गठन कर बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और अंतत 3 रात्रि करीब 2:15 बजे किठौर रोड स्थित टियाला बाईपास पर बदमाशों को घेर लिया जिस पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षार्थ जब पुलिस टीम ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की एक गोली एक बदमाश मोनी पुत्र जगपाल निवासी ग्राम घूघराला थाना हाफिजपुर के पैर में जा लगी पैर में गोली लगते ही बदमाश नीचे गिर गया जबकि उसका साथी फरार होने में अंधेरे का लाभ उठाकर कामयाब हो गया पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्त में लेकर निकट के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। पुलिस ने मौके से गड्ढा में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एक अवैध तमंचा एक जिंदा व एक खोका कारतूस 315 बोर बरामद कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

माफ कर दो अब नहीं करूंगा कोई भी वारदात

मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्त में आया बदमाश मोनी गिरफ्त में आते ही पुलिस से माफ करने की गुहार लगाता रहा तथा आगे किसी भी वारदात को अंजाम ना देने की बात कहता रहा। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया कि इंदु नाम का बदमाश उसका साथी था उसे नहीं मालूम था कि वह लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा है। वह आज के बाद कोई भी गलत कार्य नहीं करेगा उसे माफ कर दो।

0 Response to "HAPUR NEWS : पेट्रोल पंप लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, घायल बदमाश बोला माफ कर दो अब नहीं करूंगा कोई वारदात"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article