-->
जुआ/सट्टा खेलते पुलिस ने किये गिरफ्तार

जुआ/सट्टा खेलते पुलिस ने किये गिरफ्तार

जुआ/सट्टा खेले पुलिस ने किये दो गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड(लोकेश बंसल) । थाना नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ/सट्टा खेलते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना नगर कोतवाली पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी/सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा खेलते हुए 02 अभियुक्त कासिम पुत्र शहीद उर्फ तरबूज एवं  शाहिद पुत्र सैय्यद हसन निवासी मोती कालोनी थाना हापुड नगर जनपद हापुड को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्चा, गत्ता, पेन्सिल, 6 हजार नकद व अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


0 Response to "जुआ/सट्टा खेलते पुलिस ने किये गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article