रेलवे ट्रैक पर फंसा ईंटों से भरा ट्रक, 45 मिनट परिचालन बाधित
रेलवे ट्रैक पर फंसा ईंटों से भरा ट्रक, 45 मिनट परिचालन बाधित
हापुड न्यूज संवाददाता
पिलखुवा । दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर परतापुर फाटक पर बृहस्पतिवार सुबह ईंटों से भरा एक ट्रक खराब हो गया। इसके चलते सुबह 6.18 मिनट से करीब 45 मिनट तक ट्रैक पर परिचालन बाधित रहा। इस कारण बुलंदशहर शटल, मसूरी एक्सप्रेस सहित करीब 12 ट्रेनें जहां तहां रुकी रही। हापुड़ में भी गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह मोदीनगर की तरफ से ईंटों से भरा ट्रक हाईवे- 9 की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक परतापुर रेलवे फाटक पर पहुंचा तो अचानक खराब हो गया। ट्रैक पर ट्रक खराब होने की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसी दौरान हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस आ रही थी। आनन-फानन में ट्रेन को फाटक से पहले रोका गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रक के खराब होने के कारण बुलंदशहर- दिल्ली शटल, मसूरी एक्सप्रेस समेत करीब 12 ट्रेनें हापुड़ सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जहां तहां रुकी रही। आरपीएफ कमांडर चंद्रवीर सिंह ने बताया कि क्रेन बुलाकर ट्रक को ट्रेक से हटाया गया। सात बजकर आठ मिनट पर रेलमार्ग को ट्रेनों के लिए सुचारु कर दिया गया।
0 Response to "रेलवे ट्रैक पर फंसा ईंटों से भरा ट्रक, 45 मिनट परिचालन बाधित"
एक टिप्पणी भेजें