-->
Hapur News : हापुड़ नगर में विकास प्राधिकरण की सेटिंग से अवैध निर्माण का काम जोरों पर, सरकार को राजस्व की हानि

Hapur News : हापुड़ नगर में विकास प्राधिकरण की सेटिंग से अवैध निर्माण का काम जोरों पर, सरकार को राजस्व की हानि


हापुड़ नगर में विकास प्राधिकरण की सेटिंग से अवैध निर्माण का काम जोरों पर, सरकार को राजस्व की हानि
हापुड । हापुड न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र लगातार शासन प्रशासन के साथ-साथ अपने पाठकों को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सैटिंग के चलते जनपद में लगातार हो रहे अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनियों से अवगत कराता चला रहा है लेकिन फिर भी विकास प्राधिकरण की हठधर्मिता कहे या फिर अवैध उगाही के चलते नींद में हो ना कहें यह बड़ा ही सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है क्योंकि लगातार अवैध कॉलोनी एवं अवैध निर्माण को दिखाए जाने के बावजूद भी विकास प्राधिकरण द्वारा कोई भी कार्यवाही धरातल पर देखने में नहीं आ रही है।
हमारी टीम ने आज शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर जब दौरा किया तो बड़ा ही विचित्र निर्माण जहां से लगातार शासन प्रशासन का आना जाना रहता है अतरपुरा चौक  के निकट राज इलेक्ट्रॉनिक्स के बराबर में एक निर्माण होता नजर आया जो कहीं ना कहीं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सेटिंग का ही नतीजा देखने को लग रहा है।
इसके बाद हमारी टीम गढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज के पार पहुंची यहां अभी एक नहीं दो दो निर्माण कार्य होते दिखाई दिए जिसमें पहला निर्माण कार्य एक धर्म कांटे के बराबर में होता दिखाई दिया तो वही दूसरा उससे कुछ ही दूरी पर होता दिखाई दिया।
1
2

अब देखने वाली बात यह है कि विकास प्राधिकरण की इस मनमानी के लिए या फिर इस सेटिंग के लिए कब जिला प्रशासन अथवा प्रदेश सरकार द्वारा कोई उचित कार्यवाही की जाएगी यह एक बड़ा ही विचित्र सवाल क्षेत्र की जनता के बीच होता नजर आ रहा है।

0 Response to "Hapur News : हापुड़ नगर में विकास प्राधिकरण की सेटिंग से अवैध निर्माण का काम जोरों पर, सरकार को राजस्व की हानि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article