-->
HAPUR NEWS : मेकिंग मेमोरी डिजाइनर हाउस समाजसेवी रेखा राकेश सिंह ने किया फीताकाट किया शुभारंभ

HAPUR NEWS : मेकिंग मेमोरी डिजाइनर हाउस समाजसेवी रेखा राकेश सिंह ने किया फीताकाट किया शुभारंभ

मेकिंग मेमोरी डिजाइनर हाउस समाजसेवी रेखा राकेश सिंह ने किया फीताकाट किया शुभारंभ
हापुड न्यूज संवाददाता अशोक गर्ग
मुरैना । प्रचार प्रसार में लगातार क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली मीडिया पब्लिसिटी कंपनी के संचालक परिवार द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए किफायती सुंदर व टिकाऊ दरों पर ब्रांडेड कपड़े ज्वेलरी, साड़ियां, डिजाइनर ड्रेस और अनेक प्रकार की ज्वेलरी के शोरूम का शुभारंभ आर आर मॉल गोपीनाथ की पुलिया मुरैना जनपद मुरैना मध्य प्रदेश में किया है जिसका शुभारंभ क्षेत्र की प्रसिद्ध समाजसेवी मां शीतला महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा राकेश सिंह ने पहुंच कर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना डंडोतिया एवं भावना जैन ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया तथा शोरूम की संचालिका तानिया गर्ग को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर शोरूम की संचालक तान्या गर्ग ने बताया कि शोरूम में बहुत ही किफायती दरों पर सुंदर व आकर्षक ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े, ज्वेलरी साड़ियां एवं डिजाइनर ड्रेस हमारे यहां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से एक बार सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज सेविका रेखा राकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना डंडोतिया लगातार क्षेत्र में क्षेत्र की जनता के हित में नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं। आज उन्होंने हमारे बीच आकर जो हमें आशीर्वाद दिया है इस आशीर्वाद के लिए उनका परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा।
इस अवसर पर अशोक गर्ग, मनोज गर्ग, रमेश चंद्र गर्ग, कृष्ण भान गर्ग, सुधीर गर्ग आदि ने सभी आगंतुकों का दिल से स्वागत किया।

0 Response to "HAPUR NEWS : मेकिंग मेमोरी डिजाइनर हाउस समाजसेवी रेखा राकेश सिंह ने किया फीताकाट किया शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article