HAPUR NEWS : भाजपा नेता को भारतीय किसान यूनियन ने माफ कर कार्यवाही ना करने के लिए लिखा पुलिस को पत्र
फेसबुक टिप्पणी विवाद में किसानों से भाजपा नेता ने मांगी माफी
आपसी समझौते से दर्ज मुकदमा होगा वापसी
हापुड न्यूज संवाददाता आरिफ खान सैफी
गढ़मुक्तेश्वर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर हुई 4 किसानों की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल त्यागी के फेसबुक पर की गई टिप्पणी से नाराज होकर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का घेराव कर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन के बैनर पर सैकड़ों संख्या में एकत्रित किसानों ने थाने का घेराव कर भाजपा नेता के अति शीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग की थी।
साथ ही गिरफ्तारी ना होने पर हाईवे को जाम करने की चेतावनी भी दी थी। इसी चेतावनी को देखते हुए आज भाजपा नेता कमल त्यागी भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं समर्थक किसानों के बीच एक गांव में पहुंचे।
तथा सभी के सम्मान में माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि यह पोस्ट अपनी फेसबुक पर उन्होंने नहीं कि वह तो सदैव अपने बड़ों का सम्मान करते हैं और बड़ों के सम्मान में उन्हें किसी के पैर छूकर माफी मांगने में भी कोई संकोच नहीं है जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के बड़े-बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित सभी ने भाजपा नेता को माफ कर दिया तथा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लेटर पैड पर समझौता लिखते हुए मुकदमे को खारिज करने की मांग की।
0 Response to "HAPUR NEWS : भाजपा नेता को भारतीय किसान यूनियन ने माफ कर कार्यवाही ना करने के लिए लिखा पुलिस को पत्र"
एक टिप्पणी भेजें