HAPUR NEWS : एच पी ड़ी ए की मिलीभगत से लगातार अवैध निर्माण जारी
एच पी ड़ी ए की मिलीभगत से लगातार अवैध निर्माण जारी
सीकर मानचित्र के मानकों को ताक पर रख हो रहे अवैध निर्माण
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी वैसे तो अवैध निर्माण पर दोस्ती करण की कार्यवाही समय-समय पर करते नजर आते हैं परंतु यह कार्रवाई क्यों और कैसे की जाती है यह सब अवैध निर्माण को देखकर खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है हमने पूर्व में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर सभी को अवगत भी कराया था।
परंतु यह निर्माण आज भी लगातार जारी है और इन निर्माणों में जहां कुछ के मानचित्र विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत भी किए गए हैं तो वही मानचित्र ओं के नियमों को ताक पर रख मानचित्र को तो सिर्फ एक दिखावा साबित कर दिया जा रहा है।
हमारी टीम ने सर्वप्रथम स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला से आगे चल रहे अवैध निर्माण को लेकर कैमरे में तस्वीरें कैद की तो यहां पर बड़ी तेजी के साथ बिल्डिंग का प्रथम तल तैयार कर लेंटर डाला जा रहा था।
2 हमारी टीम के गढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के पास एक पत्थर व्यवसाई के बराबर में चल रहे निर्माण की तस्वीरों को भी कैमरे में कैद किया जो देखने में लग रहा है कि यह निर्माण पूरी तरीके से मानचित्र स्वीकृत कराने के बावजूद भी मानचित्र के नियमों को ताक पर रख मनमानी से किया जा रहा है क्योंकि जिस आधार पर संचालक द्वारा अपने बिल्डिंग को तैयार किया जाना था वह मानचित्र के लिए बने आदि नियमों के अनुरूप बिल्कुल भी स्वीकृत नहीं था इसलिए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मानचित्र तो अधिनियम के तहत स्वीकृत कर दिया लेकिन कहीं ना कहीं सेटिंग के चलते मनमाफिक निर्माण करने की अनुमति भी दे दी।
3 इसके बाद हमारी टीम रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बन रही तीन इमारतों को देखने पहुंचे तो तीनों ही इमारतों में बड़ी तेजी के साथ बिल्डिंग को तैयार कर पूरी तरह से तैयार बिल्डिंग होने के लिए मूर्त रूप दिया जा रहा था जिसे हमारे कैमरामैन द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया।
लग रहा था कि तीनों ही बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध है हालांकि पूरी तरह से अवैध है तो कह पाना जब तक नामुमकिन है जब तक इनके कोई प्रपत्र सामने नहीं आते हालांकि पूर्व समय में हमारे द्वारा इन तीनों बिल्डिंगों को अधूरे कंस्ट्रक्शन की स्थिति में दिखाया गया था अगर कोई मानक पूरे होते तो अवश्य अब तक उसके प्रपत्र सामने आते ना तो कोई प्रपत्र सामने आया और ना ही इन अवैध बिल्डिंगों का निर्माण रुका यह सब किसी या तो बड़े नेता के हाथ से बन रही बिल्डिंग को माना जा सकता है या फिर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की खुली मनमानी सेटिंग।
0 Response to "HAPUR NEWS : एच पी ड़ी ए की मिलीभगत से लगातार अवैध निर्माण जारी"
एक टिप्पणी भेजें