-->
HAPUR NEWS : आजादी के अम्रत महोत्सव अंतर्गत बी एस एफ की साईकल रैली को एस पी ने किया झंडी दिखा रवाना

HAPUR NEWS : आजादी के अम्रत महोत्सव अंतर्गत बी एस एफ की साईकल रैली को एस पी ने किया झंडी दिखा रवाना

आजादी के अम्रत महोत्सव अंतर्गत बी एस एफ की साईकल रैली को एस पी ने किया झंडी दिखा रवाना
एस पी , ए एस पी ने बी एस एफ के असिस्टेंट कमांडेंट के साथ संयुक्त रूप से दिखाई झंडी
15 सदस्यीय साईकल रैली के मेरठ से चलने के बाद हापुड से आगे झंडी दिखा किया गया रवाना
हापुड न्यूज संवाददाता पंकज सैनी
हापुड । देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर देश में आजादी के जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों से बीएसएफ की विभिन्न बटालियन द्वारा साइकिल रैली निकालकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली पहुंचने की योजना है इस योजना के अंतर्गत जनपद मेरठ से बीएसएफ की 165 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट तंजीम सोनम के नेतृत्व में एक साइकिल रैली प्रारंभ हुई जो देर रात्रि में हापुड़ पहुंच गई। हापुड़ आगमन पर जहां पुलिस में प्रशासन द्वारा साइकिल यात्रा का हापुड़ आगमन पर स्वागत किया गया तो वही पुलिस अधीक्षक दीपक बनकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट तंजीम सोनम के साथ संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर बात करते हुए असिस्टेंट कमांडेंट तंजीम सोनम ने कहा कि देश की आजादी के 75 में जन्म उत्सव अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाए जाने के क्रम में मेरठ से 165 ली बीएसएफ की बटालियन द्वारा साइकिल रैली हापुड़ गाजियाबाद नोएडा होते हुए 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसमे हमारी बटालियन से 15 साईकल शामिल है और देश के विभिन्न हिस्सों से बीएसएफ की करीब 200 साईकल एकत्रित होकर राजघाट पर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाये जाने के दौरान शामिल होंगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भोकर ने बताया कि अमृत महोत्सव के दौरान बीएसएफ द्वारा निकाले जाने वाली साइकिल रैली को आज उनके द्वारा झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया है।

0 Response to "HAPUR NEWS : आजादी के अम्रत महोत्सव अंतर्गत बी एस एफ की साईकल रैली को एस पी ने किया झंडी दिखा रवाना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article