-->
HAPUR NEWS : 06 घण्टे से पूर्व चैन स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार

HAPUR NEWS : 06 घण्टे से पूर्व चैन स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार

 6 घण्टे से पूर्व चैन स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवाददाता 
हापुड ।  देर शाम रात्रि करीब 9:30 बजे थाना कोतवाली पुलिस को एक वृद्ध महिला के घर से घूमने निकलने के दौरान झपटमार चैन लुटेरों द्वारा चेन लूटकर भागने की सूचना मिली। जिसकी सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर पर मु0अ0सं0 937 / 2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया। तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही तत्काल घटना का संज्ञान लेकर टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश पारित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिसके बाद हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह एवं स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम को आरोपियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रेलवे रोड माल गोदाम के पास पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही जब शुरू की तो पुलिस की एक आरोपी जैन स्टेशन के पैर में लग गई और वह घायल हो जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था मे शराफत पुत्र फजले इलाही निवासी पुराना बाजार गद्दा पाड़ा थाना हापुड नगर को गिरफ्त में ले लिया तथा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया इस दौरान सुबह-सुबह अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी स्नैचर के कब्जे से एक बाइक (यामाहा लाल रंग) व एक चेन पीली धातु ( सम्बन्धित मु0अ0सं0 937 / 2021 धारा 392 भादवि ) एक तमन्चा देशी 315 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा 15 दिन पूर्व थाना हापुड नगर क्षेत्र में की गई कुण्डल लूट की घटना से सम्बन्धित 2700 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक से पॉश कॉलोनियों में रैकी करके सुबह व शाम में टहलने वाली महिलाओं / लड़कियों से चेन / मोबाइल इत्यादि सामान लूट लेते हैं, मैंने अब तक अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद गाजियाबाद व हापुड में एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग / लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।




0 Response to "HAPUR NEWS : 06 घण्टे से पूर्व चैन स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article