HAPUR NEWS - केयर हॉस्पिटल पर लगे प्रसूति महिला के साथ गलत कृत्य के प्रयास के आरोप साथ ही दरोगा पर भी महिला ने लगाए गम्भीर आरोप
केयर हॉस्पिटल पर लगे प्रसूति महिला के साथ गलत कृत्य के प्रयास के आरोप साथ ही दरोगा पर भी महिला ने लगाए गम्भीर आरोप
हापुड न्यूज संवाददाता सुनील कुमार
हापुड । थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के साइलो चौकी क्षेत्र में स्थित केयर हॉस्पिटल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा रुपए के लेनदेन कराने का दवाब बनाने का आरोप लगाते हुए मामले को दबाने के प्रयास के आरोप लगाए है।
गांव निवासी एक लड़की को उसके परिजनों द्वारा लड़की के प्रेग्नेंट होने की स्थिति में केयर हॉस्पिटल कोतवाली के सामने ले जाया गया जहां आरोप है कि पहले तो लड़की के साथ चेकअप महिलाओं द्वारा किया गया इसी दौरान डॉक्टर बताते हुए एक अस्पताल कर्मी द्वारा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया लड़की का आरोप है कि अस्पताल कर्मी द्वारा उसके कपड़े उतार कर उसके साथ जबरदस्त छेड़खानी भी की गई परंतु जब महिला ने ज्यादा शोर मचा दिया तो अस्पताल कर्मी महिला को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद महिला द्वारा अपनी मां के पहुंचने पर सारी आपबीती बताई गई। पीड़ित महिला के साथ जब उसकी मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो आरोप है कि पुलिस द्वारा सर्वप्रथम सारी घटना की फुटेज निकाल कर जब फुटेज में आरोप सत्य सिद्ध हुए तो साइलो चौकी पर तैनात प्रभारी उपनरीक्षक अनिल कुमार द्वारा अस्पताल से 30 से ₹50000 दिलाए जाने का दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए उन्हें चौकी पर लगातार बैठाकर भी रखा गया और जब वह बिना फैसला किए चौकी से शिकायत कर वापस लौट रही थी तो पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में भी रोक कर फैसले का दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या एक पुलिस उप निरीक्षक को महिला के साथ छेड़छाड़ की कीमत 30 से 50 हजार रुपये आंकने का अधिकार है यदि है तो किसने दिया। पुलिस को तो आरोपी के साथ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने की आवश्यकता थी इसी को लेकर पीड़ित महिला न्याय की आस में कानून का सहारा लेकर न्यायालय में जाने तक की बात कर रही है
0 Response to "HAPUR NEWS - केयर हॉस्पिटल पर लगे प्रसूति महिला के साथ गलत कृत्य के प्रयास के आरोप साथ ही दरोगा पर भी महिला ने लगाए गम्भीर आरोप"
एक टिप्पणी भेजें