HAPUR NEWS : पुलिस की छापामार कार्यवाही के दौरान 4 कट्टे विस्फोटक सामग्री बरामद एक गिरफ्तार
पुलिस की छापामार कार्यवाही के दौरान 4 कट्टे विस्फोटक सामग्री बरामद एक गिरफ्तार
हापुड न्यूज संवददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । पुलिस अधीक्षक दीपक भूंकर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पटाखे / विस्फोटक पदार्थ बनाने / बेचने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टे में पटाखे/विस्फोटक सामग्री बरामद की हैं।
थाना देहात पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी में अवैध पटाखे अर्थात विस्फोटक सामग्री के संबंध में छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान मनीष पुत्र अनिल कुमार निवासी मौ० भगवानपुरी को गिरफ्तार कर मौके से
एक प्लास्टिक के कटटे मे सांप की गोली के पैकेट DOLPHIN BRAND के कुल 45 पत्ते, एक प्लास्टिक के कट्टे मे रिंग कैप लिखे पटाखे, एक प्लास्टिक के कट्टे मे 9 पैकेट माचिस जिसमे 08 पैकेट योगा ब्रांड YOGA BRAND 08 पैकेट तथा एक पैकेट विजय ब्रांड, 4 पैकेट पटाखे की लडी, 20 पत्ते फुलझडी व छोटे पटाखो के सैट, 20 पैकेट व छुर्री पटाखो के तीन बण्डल मे 15 पत्ते व रॉकेट, चकरी, फुलझडी के संयुक्त 6 पत्तो का पैकेट, एक प्लास्टिक के कट्टे मे 2 डिब्बे विस्फोटक बम पटाखे जिन पर DAZZLER 12 SHOTS, 2 पैकेट लडी वाले छोटे पटाखे जिन पर RAJADURAI 1000 WALA व एक कारटून मे विस्फोटक पटाखे जिन पर 6 SHOTS लिखे, 6 पैकेट RED ROSE कलर पटाखे, व 4 पैकेट चर्खी जिन पर GROUND DELUX लिखा है व एक पैकेट मुर्गा छाप छोटे पटाखे बरामद किए गए है। मु०अ०स० 490 / 21 धारा 5 / 9बी विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 Response to "HAPUR NEWS : पुलिस की छापामार कार्यवाही के दौरान 4 कट्टे विस्फोटक सामग्री बरामद एक गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें