-->
HAPUR NEWS - अगर आप किराये की जगह में जियो फाइबर ले रहे है तो हो जाओ सावधान

HAPUR NEWS - अगर आप किराये की जगह में जियो फाइबर ले रहे है तो हो जाओ सावधान

अगर आप किराये की जगह में जियो फाइबर ले रहे है तो हो जाओ सावधान
किराए का स्थान बदलने पर अगर नहीं है जिओ फाइबर की लाइन तो कनेक्शन ट्रांसफर होना भी है नामुमकिन
कनेक्शन देते समय अगर आपको बताया जाता है कि सिक्योरिटी होगी वापस तो कनेक्शन नहीं होगा आपका वापस
कंपनी से लगातार आपके पास कनेक्शन वापस हो जाने के आश्वासन के आते रहेंगे फोन
बार-बार कंपनी को कनेक्शन कटवाने की वजह बताते बताते आप हो जाएंगे परेशान
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड(लोकेश बंसल) । देश की वर्तमान समय में दूरसंचार क्षेत्र में सबसे बड़ी कहलाने वाली कंपनी जिओ कंपनी के अगर आप जनपद हापुड़ में हकीकत जानना चाहते हैं तो पहले उस कंपनी से जुड़े कस्टमरो से उसकी सेवा व उसके क्रियाकलापों को आपके लिए जानना अति आवश्यक है।
हापुर न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र भी जिओ फाइबर कंपनी का एक स्थान पर शिकार हो चुका है क्योंकि हापुर न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र द्वारा अपना एक कार्यालय किराए की जगह में जब मेरठ रोड पर बना दिया गया तथा यहां पर जिओ फाइबर का कनेक्शन ले लिया गया। परंतु व्यक्तिगत कारणों  के चलते संचालक टीम को यह कारण है का स्थान परिवर्तित करना पड़ा तो यहां पर जिओ फाइबर कंपनी से हापुर न्यूज़ संचालक महोदय द्वारा कनेक्शन स्थानांतरण करने के लिए बोला गया तो कंपनी द्वारा अपनी लाइन ना होने की बात कहते हुए कनेक्शन को बंद कराने के लिए बोला गया जिस पर लगातार कंपनी से संपर्क कर कनेक्शन को समाप्त कर सिक्योरिटी वापस लेने के लिए कंपनी पर कंप्लेंट दर्ज करा दी गई परंतु लगभग 1 माह से ऊपर बीत जाने के बाद जिओ फाइबर कंपनी की टीम द्वारा ना तो कनेक्शन ही काटा गया और ना ही उसके बचे हुए सामान को वापस ले जाया गया इस दौरान कंपनी के द्वारा लगातार फोन कर हापुर न्यूज़ के संचालक को परेशान तो किया जाता रहा और समय भी दिया जाता रहा परंतु आज तक जिओ फाइबर के डिब्बे को ले जाने वाला कोई भी व्यक्ति हापुर न्यूज़ के पास तक नहीं पहुंचा । 
  अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब जिओ फाइबर कंपनी की टीम मीडिया से जुड़े लोगों को इस कदर परेशान कर सकती है तो फिर आम जनता को कैसी सेवा देगी यह आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं।

0 Response to "HAPUR NEWS - अगर आप किराये की जगह में जियो फाइबर ले रहे है तो हो जाओ सावधान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article