-->
HAPUR NEWS -  भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री की हापुड सभा खतरे में                                                 पिलखुवा नगरपालिका परिषद की बारिश ने खोली पोल   जलभराव के चलते सभा पर जनता का पहुचना लगा भारी

HAPUR NEWS - भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री की हापुड सभा खतरे में पिलखुवा नगरपालिका परिषद की बारिश ने खोली पोल जलभराव के चलते सभा पर जनता का पहुचना लगा भारी

भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री की हापुड सभा खतरे में                                                
 पिलखुवा नगरपालिका परिषद की बारिश ने खोली पोल 
  जलभराव के चलते सभा पर जनता का पहुचना लगा भारी
जिला एवं पुलिस प्रशासन भारी बारिश के चलते पड़ा भारी परेशानी में
हापुड न्यूज संवाददाता
हापुड/पिलखुवा । धौलाना तहसील क्षेत्र के कस्बा पिलखुवा मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद की जनता को आगामी 2022 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है जिसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने मंडल अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी तैयारी कर ली है परंतु आज सुबह सुबह से बड़ी भारी बारिश में जहां जनसभा के मैदान को जलभराव से भरा मैदान बना दिया है तो वही पिलखुवा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों केसर के भी पूरी तरह जलमग्न हो जाने के चलते जहां नगर पालिका प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल रही हैं तो वहीं सभा स्थल तक जनपद की जनता को जाने से भी रोकती नजर आ रही है।
लगातार नगर पालिका प्रशासन कस्बे को सुंदर व सच होने के दावे तो करता है परंतु एक ही बरसात से नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खुल जाती है।
मुख्यमंत्री की सभा को लेकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन में भारी चिंता की लकीर स्पष्ट रूप से समझी जा सकती हैं।
अब जनता के दिमाग में बड़ा सवाल उठता नजर आ रहा है कि क्या ऐसी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की करोड़ों रुपए की सौगात जनपद को मिलने की उम्मीदों पर जनपद में ना पहुंचकर पानी फिर देंगे या फिर जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की सभा को कराने में किसी नई योजना के तहत कामयाब हो पाएगा। यह तो सब अभी कह पाना नामुमकिन होगा बाकी दिन में सभा के समय ईश्वर की दी जाने वाली वर्षा के ऊपर ही निर्भर कर पाएगा।

0 Response to "HAPUR NEWS - भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री की हापुड सभा खतरे में पिलखुवा नगरपालिका परिषद की बारिश ने खोली पोल जलभराव के चलते सभा पर जनता का पहुचना लगा भारी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article