HAPUR NEWS - प्रपत्रों में अवैध हस्ताक्षर पर जिलाधिकारी ने रिटायरमेंट के बाद जमे बाबू को हटाया - सूत्र
प्रपत्रों में अवैध हस्ताक्षर पर जिलाधिकारी ने रिटायरमेंट के बाद जमे बाबू को हटाया - सूत्र
हापुड न्यूज़ संवाददाता
खबर सूत्रों के हवाले से
हापुड । सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जिलाधिकारी कार्यालय में रिटायरमेंट के बाद संविदा के आधार पर तैनात बड़े बाबू को करीब 20 से 25 दिन पूर्व हटा दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि जिलाधिकारी अनुज सिंह ने हैसियत प्रमाण पत्र पर खुद हस्ताक्षर करने पर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू को कई बार हस्ताक्षर करने से मना किया था परंतु जब वह नहीं माने तो जिलाधिकारी द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से 20 से 25 दिन पूर्व हटा दिया गया।
0 Response to "HAPUR NEWS - प्रपत्रों में अवैध हस्ताक्षर पर जिलाधिकारी ने रिटायरमेंट के बाद जमे बाबू को हटाया - सूत्र"
एक टिप्पणी भेजें