-->
HAPUR NEWS - एसबीआई ने स्वास्थ विभाग को दिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

HAPUR NEWS - एसबीआई ने स्वास्थ विभाग को दिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

एसबीआई ने स्वास्थ विभाग को दिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
हापुड़ न्यूज़ सम्वाददाता सुनील कुमार
हापुड़ । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर आज मेरठ मंडल के प्रबंधक रण प्रताप सिंह ने बैंक की टीम के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेखा शर्मा के साथ साथ सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर डे की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में जिला अधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समूह द्वारा जनपद के जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात स्टेट बैंक समूह द्वारा कोरोना संक्रमण महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए 1 लीटर ऑक्सीजन की क्षमता वाले 10 कंसंट्रेटर जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेट किये गये। 
  इस अवसर पर हमारी टीम से बात करते हुए जिला अधिकारी अनुज सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समूह का जहां आभार प्रकट किया तो वही कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए सहयोग को सराहनीय सहयोग बताया। जिला अधिकारी अनुज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज जनपद के डॉक्टर की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है आज जनपद में कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर को हराने में हम कामयाब हुए है। हमें विश्वास है जिस प्रकार डॉक्टर्स ने सभी कोरोना मरीजों का ऐसे समय में उपचार किया जब उनके परिजन भी उनके पास तक आने में घबरा रहे थे। आगे भी किसी भी महामारी से जनपद को सुरक्षित बचाए रखने में इसी प्रकार तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे जनपद की जनता का आशीर्वाद ही है कि डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत और कोरोना जैसी भयंकर महामारी में अपने कर्तव्य का पालन करने के बावजूद आज सभी डॉक्टर हमारे बीच में जनपद में सुरक्षित है।
  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समूह के मंडल प्रबंधक रण प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग का कुछ सहयोग करने के उद्देश्य से समूह द्वारा आज 10 कंसंट्रेटर भेट किए गए हैं और आगे भी जो भी संभव मदद हो सकेगी वह समूह की ओर से करने के लिए तत्पर रहेंगे।

0 Response to "HAPUR NEWS - एसबीआई ने स्वास्थ विभाग को दिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article