-->
HAPUR NEWS : *पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, सराहनीय कार्यों के लिए हाफिजपुर थाना प्रभारी सम्मानित*

HAPUR NEWS : *पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, सराहनीय कार्यों के लिए हाफिजपुर थाना प्रभारी सम्मानित*

*पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, सराहनीय कार्यों के लिए हाफिजपुर थाना प्रभारी सम्मानित*
जनपद हापुड़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
सराहनीय कार्यों के लिए थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार सम्मानित
हापुड़ न्यूज संवाददाता साहिल अंसारी 
हापुड़। जनपद हापुड़ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनहित में सराहनीय सेवाएं देने वाले थाना हाफिजपुर के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंजय सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र भेंट किया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार जनपद में एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं मित्रवत पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं, आमजन की समस्याओं, सैनिकों के सम्मान एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा चर्चा में रहती है। वे अपनी टीम के साथ “मित्र पुलिस” की अवधारणा को साकार करते हुए जनता के साथ सहयोगी व्यवहार अपनाते हैं, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।
जनता के बीच थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा लगातार सुनने को मिलती है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ वे मानवीय दृष्टिकोण से भी समस्याओं का समाधान करते हैं। यही कारण है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें सम्मानित किया जाना न केवल पुलिस विभाग बल्कि जनपद के लिए भी गर्व की बात है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

0 Response to "HAPUR NEWS : *पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह, सराहनीय कार्यों के लिए हाफिजपुर थाना प्रभारी सम्मानित*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article