HAPUR NEWS : तेज कोहरे का कहर- दो टेंपो को बचाने के चक्कर में पलटी बस करीब 8 से 9 फीट नीचे गिरी आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
तेज कोहरे का कहर- दो टेंपो को बचाने के चक्कर में पलटी बस करीब 8 से 9 फीट नीचे गिरी आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर
एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुटा
सभी घयलों का सामान पुलिस ने रखा सुरक्षित
हापुड़ न्यूज संवाददाता अनुज सिंधु
गढ़मुक्तेश्वर । थाना कोतवाली क्षेत्रके नेशनल हाईवे नाइन पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब तेज कोहरे के एक तेज रफ्तार बस दो टेंपो को बचाने के चक्कर में 8 से 9 फुट गहरे रोड से नीचे गिर गई और बस में बैठी सवारियों मे चीख पुकार मच गई।
इस दौरान बताया जा रहा है कि आसपास जहा क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया तो वही सूचनाम मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुमार ज्ञानेंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस फोर्स के साथ आपरेशन रेस्क्यू अपनी निगरानी में चलवाते हुए उन्होंने सभी घायलों को निकट के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तेज रफ्तार बस दो टेंपो के सामने आज आने के कारण उन्हें बचाने की वजह से सड़क से नीचे करीब 8से 9 फुट गहरे स्थान पर गिर गई। जहां उनके द्वारा तीन थाने की फोर्स भेजकर आपरेशन रेस्क्यू चला दुर्घटना में घायल नौ लोगों को उपचार हेतु निकट के सीएचसी मैं पहुंचाकर भर्ती करा दिया गया है।
दुर्घटना में कोई किसी भी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हुई है एक महिला को गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान कर मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
उन्होंने आगे बताते हुए बताया कि सभी दुर्घटना का शिकार लोगों के सामान को सुरक्षित रखल लिया गया है। जिसे परिजनों के आने के पर उन्हें सौंप दिया जाएगा।
बस में अधिक सवारी होने पर बोले एसपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में अधिक सवारी होने की बात सामने आने परपूछे जाने पर एसपी ने कहाकि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
0 Response to "HAPUR NEWS : तेज कोहरे का कहर- दो टेंपो को बचाने के चक्कर में पलटी बस करीब 8 से 9 फीट नीचे गिरी आधा दर्जन से अधिक घायल एक गंभीर"
एक टिप्पणी भेजें